MP TET Exam Date 20 Dec : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News) के 30 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) को 19 और 20 दिसंबर की तारीखों का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर मंडल के अधिकारियों की 20 दिसंबर को परीक्षा कराने पर सहमति बन गई है। इसके बाद अब साफ हो गया है कि ये परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। गौरतलब है शिक्षक संगठन इसका विरोध करते आ रहे हैं। 20 दिसंबर को होगी परीक्षा आपको बता दें मध्य प्रदेश (MP) में शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE) को प्रस्ताव भेजा था। जिसमें 19 और 20 दिसंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 20 दिसंबर के लिए सहमति दे दी गई है। इतने शिक्षकों के लिए दिया आवेदन आपको बता दें प्रदेशभर से करीब 34 हजार 500 शिक्षकों ने इस पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जिसमें करीब 20 हजार शिक्षक सरकारी स्कूलों के और 14 हजार 500 आवेदक निजी स्कूलों के शिक्षक हैं। इतने शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म आपको बता दें प्रदेश के शिक्षक संगठन लंबे समय से इस परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में करीब डेढ़ लाख सरकारी शिक्षकों ने फार्म नहीं भरा है।
read more..